फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   It rained at night and became cloudy during the day, farmers got relief

Auraiya News: रात में हुई बारिश, दिन में छाई बदली से किसानों को मिली राहत

Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
It rained at night and became cloudy during the day, farmers got relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। मानसून के महीनों में पिछले पांच वर्षों से बारिश कम होने से किसानों को फसल सूखने की कगार पर आ गईं थी। सोमवार देर रात तो तहसील क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक लौट आई है। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई।
मानसून के शुरुआती दौर में अच्छी बारिश होने से जिले के किसानों ने नर्सरी तैयार कर करीब 51 हजार हेक्टेअर जमीन पर धान की बोआई कर दी थी। अगस्त माह में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे बहुत से किसानों ने सबमर्सिबल की मदद से अपनी फसलों की सिंचाई करने में जुटे थे। वहीं छोटे किसानों की फसल सूखने की कगार पर आ गईं थीं। जून, जुलाई व अगस्त माह में महज 329 मिमी बारिश हो सकी जो कि पिछले पांच सालों में सबसे न्यूनतम है। जबकि जिले में औसतन बारिश का आंकड़ा 505 मिमी का है।
विज्ञापन

25 फीसदी बारिश कम होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की शिकन पड़ने लगीं थी। सोमवार रात को बिधूना, बेला, ऐरवाकटरा क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे चहक उठे। किसान शिवमगंल सिंह, सतेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह पाल आदि ने बताया कि रात हुई बारिश से किसानों लाभ हुआ है। अगर एक से दो बार और बारिश और हुई तो धान व मक्का फसल में अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि सोमवार रात को बिधूना क्षेत्र में करीब पांच एमएम बारिश हुई है। यह पानी किसानों की सूख रहीं फसलों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article