फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   It may rain today, temperature will drop

Auraiya News: आज हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

Sun, 02 Jun 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
It may rain today, temperature will drop
औरैया। पिछले लगभग 15 दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह के समय तेज धूप देखने को मिली। जिसके चलते सुबह 10 बजे तापमान 38 डिग्री देखने को मिला। हालांकि दोपहर के समय बादल छाने से तापमान स्थिर हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। देररात को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी रुक-रुककर देखने को मिली। जिसका असर रात के तापमान पर अधिक नहीं देखने को मिला। परंतु गर्मी की तीव्रता कम हुई। वहीं रविवार के दिन की शुरूआत आसमान में छाए बादलों से हुई। लेकिन कुछ ही मिनटों में सूरज की तेज तपिश से गायब हो गए। जिसके चलते तापमान 10 बजे 38 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में छाए बादलों और हवाओं ने तापमान स्थिर कर किया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम में आर्द्रता 24 से 57 प्रतिशत देखने को मिली। तो वहीं उत्तर-पूरब दिशा में हवाओं की गति छह से आठ किलो मीटर तक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के कारण पांच जून तक तेज हवाओं, धूप भरी आंधी एवं गरज, चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिलेगा। मौसम में गर्माहट थोड़ी कम होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञ ने 22 जून के आस-पास मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed