Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ishika received a gold medal for scoring the highest marks in Mathematics.

Auraiya News: गणित में सर्वोच्च अंक लाने पर इशिका को मिला गोल्ड मेडल

Fri, 19 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ishika received a gold medal for scoring the highest marks in Mathematics.
फोटो-19एयूआरपी25- मेडल के साथ इशिका व कॉलेज का स्टाफ। संवाद
औरैया। तिलक महाविद्यालय की बीएससी गणित की छात्रा को गणित में सर्वोच्च अंक लाने पर राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिलक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने छात्रा की इस उपलब्धि पर सम्मान किया। छात्रा इशिका ने बताया कि उसने बीएससी की गणित परीक्षा में 82.7 प्रतिशत अंक पाकर यह मुकाम हासिल किया है। शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी उपेंद्र सक्सेना व शशी सक्सेना की पुत्री इशिका ने बताया कि उनके पिता का निधन वर्ष 2011 में हो गया था। उसकी मां गृहिणी हैं। विभागाध्यक्ष डाॅ. निशांत अग्रवाल ने इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी प्रयास किया। इस कारण उन्होंने यह सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

बताया कि 17 सितंबर को सीएसजेएमयू में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उसे हीरालाल खन्ना स्वर्ण पदक से नवाजा। बताया कि वर्ष 2022 में उसने सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 12 वीं में भी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2025 में बीएससी अंतिम वर्ष में यूनीवर्सिटी में सबसे अधिक अंक पाकर तिलक महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इशिका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. सियाराम, डाॅ. विकास दुबे, डाॅ. निशांत अग्रवाल, डाॅ. वीना पांडेय व डाॅ. देवेंद्र स्वरूप त्रिपाठी ने बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed