फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Irregularities caught in the stock of fertilizers in the resource cooperative society Achhalda

Auraiya News: साधन सहकारी समिति अछल्दा में खाद के स्टाक में पकड़ी अनियमितता

Wed, 02 Oct 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Irregularities caught in the stock of fertilizers in the resource cooperative society Achhalda
औरैया। जनपद के किसानों को खाद की समस्या न हो इसे लेकर लगातार एक-एक प्राइवेट दुकान से लेकर साधन सहकारी समितियों पर नजर रखी जा रही है। छापेमारी की कवायद भी चल रही है। इस कवायद में साधन सहकारी समिति में खाद के स्टॉक को लेकर अनियमितता पकड़ी है।
विज्ञापन

27 सितंबर को जनपद की तीनों तहसीलों में छापेमारी अभियान चलाया गया। कई दुकानों व सहकारी समितियों पर अलग-अलग टीमों ने दबिश दी। कई जगह ताले जड़े मिले। इस कड़ी में अछल्दा साधन सहकारी समिति भी बंद मिली।
विज्ञापन

एआर काेऑपरेटिव के संज्ञान लेने पर सचिव को निर्देश देते हुए समिति खुलवाई गई। इस दौरान स्टॉक का मिलान कराया गया। मशीन व जमा स्टाक में काफी अंतर पाया गया। छापा मारने पहुंचे एडीओ एग्रीकल्चर ने मामले की सूचना जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला स्तर पर गठित कमेटी जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। खाद की बोरियों के अंतर को देखते हुए कहीं न कहीं इधर-उधर माल खपाने की आशंका जताई जा रही है।

मामले को लेकर एआर कापरेटिव संजीव कुमार ने बताया कि अछल्दा साधन सहकारी में खाद के स्टाक को लेकर अनियमितता पकड़ी गई है। इस मामले में गठित कमेटी के निर्देश पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed