फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Interstate thief who stole gold rings from a jewellery shop arrested.

Auraiya News: ज्वैलरी शॉप से सोने की अंगूठियां चुराने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Interstate thief who stole gold rings from a jewellery shop arrested.
आरोपी कासिम अब्बास ईरानी। संवाद
औरैया। कुदरकोट थाना पुलिस ने ज्वैलरी दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से छह सोने की अंगूठियां बरामद हुई हैं, जिनका वजन करीब 13 ग्राम है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स के संचालक समीर सोनी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 19 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने समीर के छोटे भाई शिवम सोनी से जेवर दिखाने को कहा। इस दौरान चालाकी से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर फिरोजाबाद से आगरा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दिए थे। पुलिस उनकी पहचान के बाद तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान कासिम अब्बास ईरानी के रूप में बताई। वह मध्यप्रदेश के भोपाल जनपद स्थित थाना छोला मंदिर क्षेत्र के गांव विदिशा रोड का निवासी है। पूछताछ में उसने विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। वह चोरी की अंगूठियां बेचने की फिराक में था, लेकिन तेज बारिश के कारण अंडरपास के नीचे रुक गया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया जेवर भी बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी कासिम अब्बास ईरानी। संवाद

आरोपी कासिम अब्बास ईरानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed