{"_id":"650de46de1f731dc55087496","slug":"intermediate-student-committed-suicide-by-hanging-herself-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3214-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 23 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में एक छात्रा ने फंदा लगा लिया। छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बनारसीदास मोहल्ला निवासी अतुल कुमार दीक्षित की पुत्री तान्या (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां आरती से पढ़ने की बात कहकर मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में गई। कुछ देर बाद फंदा लगा लिया। मां आरती ने लटका देखा तो चीख निकल गई। पड़ोसियों के आने पर तान्या को फंदे से उतारा गया। पिता उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने तान्या को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके हैं।