फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Intermediate student committed suicide by hanging herself

Auraiya News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Intermediate student committed suicide by hanging herself
दिबियापुर। गांव असेनी स्थित अपने घर में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक आंख के खराब होने से परेशान रहती थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव असेनी निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री शिवानी (17) का शव घर के अंदर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उसकी मां बेबी, अपने बेटे अजीत सिंह के साथ पास में ही एक अस्पताल में उपचार कराने गई थी। पिता हरिश्चंद्र ई-रिक्शा चलाते हैं और वह काम से ई रिक्शा लेकर जालौन गए थे। घर पर बहनें सुनैना, साधना, कामिनी थीं। बहनों की सूचना पर मां और भाई घर पहुंचे। शिवानी को फंदे से उतारकर अस्पताल लाए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले बकरी के सींग मार देने से शिवानी की आंख खराब हो गई थी। काफी उपचार के बाद भी शिवानी की आंख ठीक नहीं हो रही थी। इसके चलते शिवानी काफी परेशान रहती थी। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि आंख के कारण परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed