फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Intercity Superfast late by 11 and a half hours and Shatabdi by three and a half hours late

Auraiya News: इंटरसिटी सुपरफास्ट साढ़े 11 घंटा और शताब्दी साढ़े तीन घंटा लेट

Wed, 31 Jan 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Intercity Superfast late by 11 and a half hours and Shatabdi by three and a half hours late
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर आने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट साढ़े 11 घंटा देरी से पहुंची। जबकि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने तीन बजे फफूंद पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे देरी से फफूंद पहुंची। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन 12419 अप गोमती एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग चार घंटे देरी से पहुंची। सोमवार शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली 12179 लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटा देरी से आज मंगलवार को सुबह पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन

जबकि मंगलवार शाम को आने वाली ट्रेन लगभग सात घंटा देरी से चलने की सूचना दी गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी कही जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटा देरी से आने की सूचना दी गई। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर चार घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से साढ़े 11 घंटा देरी से देर शाम पहुंचने की सूचना दी गई। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पौने दो घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed