फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions to remove obstacles coming in the construction of bus stand

औरैयाः बस अड्डा निर्माण में आ रही बाधाएं दूर करने के निर्देश

Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove obstacles coming in the construction of bus stand
निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण करते डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व अन्? - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने दिबियापुर में बस अड्डा निर्माण में आ रहीं बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। एक सितंबर के अंक में अमर उजाला ने बस अड्डे का निर्माण दो वर्ष में भी पूरा न होने की समस्या प्रमुखता से उठाई थी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिबियापुर के जमुहां गांव में निर्माणाधीन बस अड्डे का जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। बस अड्डे पर मौजूद ठेका कर्मियों एवं आवास विकास कर्मियों ने बताया कि बस अड्डे के पीछे की बस्ती के लिए बीच से गुजरे रास्ते के कारण चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र का जर्जर भवन न टूट पाने से इंटरलाकिंग बिछाने का काम भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

इतना सुन डीएम नेे कार्य में लापरवाही होना बताया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जल्द ही दोनों बाधाएं दूर कराएं। इसके लिए आवश्यक लिखापढ़ी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस अड्डे के बीच से गुजरी बिजली की लाइन हटवाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीवीओ हेमचंद्र श्रीवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिबियापुर में बस अड्डे का निर्माण छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हो रहा है। वर्ष 2020 में बस अड्डे का निर्माण शुरू हुआ था। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस अड्डे का शिलान्यास किया था। अक्तूबर 2021 में बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होना था, पर कई बाधाओं के कारण अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बस अड्डा बनने से दिबियापुर के लोग सड़क के रास्ते से प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ जाऐंगे। फिलहाल दिबियापुर के लोग सिर्फ ट्रेन से ही आवागमन करते हैं।

एक सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

एक सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed