फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Installed solar pump , switch the water out

सोलर पंप स्थापित, बटन दबाते ही निकला पानी

Thu, 18 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 18 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Installed solar pump , switch the water out

प्रथम सौर्य ऊर्जा पंप ने जिले की फसलों को लहलहाना शुरू कर दिया है। औरैया-इटावा जनपद का प्रथम सोलर का बुधवार को नेडा और कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम सेंगन पुट्ठा में शुभारंभ किया।

विज्ञापन



इस मौके पर अधिकारियों ने किसानों से सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई अपनाकर फसलों उत्पादन के खर्च को नियंत्रण में करने की अपील की।


 
अजीतमल ब्लाक के लोहिया ग्राम सेगन पुट्ठा के किसान राम बिहारी सिंह के खेत पर स्थापित औरैया-इटावा जिले का प्रथम सोलर पंप का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने  कहा कि सोलर पंप किसानों काफी हद तक सिंचाई की समस्या को हल करेगी।
विज्ञापन



डीडी कृषि यादव व नेडा के परियोजना अधिकारी एके शुक्ला के बटन दबाते ही सोलर पंप ने पानी निकालना शुरू कर दिया।


 
नेडा के परियोजना अधिकारी शुक्ला ने बताया कि तीन इंची मोटी पानी की धारा के लिए लगाए गए 14 पैनलों की मियादी 30 साल तक की है। बताया कि इसकी क्षमता एक दिन में लगातार 16 घंटे पानी निकालने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडी कृषि ने बताया कि जिले में 11 तीन इंची सोलर पंप स्थापना का लक्ष्य सौंपा गया था, जिसके सापेक्ष किसानों से प्राप्त हुए कुल 55 आवेदनों में 11 किसानों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही उनके खेत भी सोलर पंप के पानी से भरे हुए नजर आएंगे।



बताया कि सोलर पंप स्थापना में सरकार किसानों को 70 फीसदी का अनुदान दे रही है। इस मौके पर जेई नेडा विजय शंकर, ग्राम प्रधान अभिनेंद्र कुमार, रामसजीवन सविता सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed