{"_id":"64076e26073d9ee43805cdd6","slug":"inspectors-niece-ate-pesticide-died-auraiya-news-c-12-1-113755-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दरोगा की भतीजी ने खाया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दरोगा की भतीजी ने खाया कीटनाशक, मौत
Tue, 07 Mar 2023 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
आगरा निवासी युवती चाचा के घर पर कर रही थी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। औरैया रोड स्थित अपने चाचा के घर में रही युवती की कीटनाशक दवा खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवती के माता-पिता आगरा में रहते हैं। वह चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। चाचा बांदा जिले में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं।
सोमवार की शाम लक्ष्मी यादव (20) पुत्री महेश चंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से हालत नाजुक देख उसे चिचौली जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि मृतका आगरा की मूल निवासी थी।
वह अपने चाचा कृष्ण कुमार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। चाचा कृष्ण कुमार बांदा में दरोगा हैं। परिजनों ने बताया है कि लक्ष्मी कल शाम को घर में पढ़ाई कर रही थी। इस बीच वह पास में रखे कनस्तर में से चने खाती जा रही थी। चने के बीच कीटनाशक पदार्थ पड़ा था। कीटनाशक पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी थी।