{"_id":"639a1ab2715076002b0f1693","slug":"inspaction-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7335114143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साहब, खराब रहता प्रिंटर, नियमित नहीं खुलता एटीएम बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साहब, खराब रहता प्रिंटर, नियमित नहीं खुलता एटीएम बूथ
विज्ञापन
कंचौसी। सेंट्रल बैंक का क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा व औरैया के लीड बैंक मैनेजर ने निरीक्षण किया। इस दौरान धोखाधड़ी कर तीन बहनों के खाते से निकाले गए रुपये के मामले में अभिलेखों की पड़ताल की। उपभोक्ताओं ने प्रिंटर खराब रहने व नियमित एटीएम बूथ न खोले जाने की शिकायत की।
कंचौसी की सेंट्रल बैंक शाखा में बुधवार सुबह 11 बजे के करीब क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा सुभाष चंद्र चक्रवर्ती व एलडीएम देवेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक मनीष कटियार से बैंक की सुविधाओं के बारे में जानकारी की। मौजूद उपभोक्ताओं से सुविधाओं की जानकारी ली।
उपभोक्ता रामप्रकाश, उमाशंकर, गिरीश सिकरवार ने बताया कि बैंक आने पर प्रिंटर खराब होने की जानकारी बता पासबुक प्रिंट नहीं की जाती है। नियमित एटीएम बूथ न खुलने से धनराशि निकालने में परेशानी हो रही है। इस पर बैंक प्रबंधक चुप्पी साधे रहे। अधिकारियों ने दोनों व्यवस्थाएं शीघ्र सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद पिछले माह ग्राम पंचायत कनमऊ के मजरा सबसुख पुरवा निवासी तीन बहनों के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 23 लाख रुपये के बारे में अभिलेखों की पड़ताल की। बता दें इस मामले में एक बहन रीना ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू की है।