फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent's dead body of two Doctors panel postmortem

मासूम के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Tue, 23 Apr 2019 11:48 PM IST
auraiya Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Innocent's dead body of two Doctors panel postmortem
बालिका की हत्या से सदमे में मां व परिजन - फोटो : amarujala
फफूंद (औरैया)। नवादा गांव की पांच वर्षीय मासूम बालिका के शव का सोमवार देर रात दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मंगलवार को मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्ची की मौत से गांव में सन्नाटा है और मृतका के परिजन गहरे सदमे के साथ दहशत में हैं।
विज्ञापन

 फफूंद थाना के गांव नवादा निवासी श्रमिक लालजी यादव की पांच वर्षीय बेटी राधा रविवार को दोपहर घर के पास खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। सोमवार को दोपहर उसका रक्तरंजित शव गांव के तालाब की झाडियों में मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे थे और घटना की जानकारी की थी। वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी हरीश चंदर ने अपने अधीनस्थों को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम हाउस पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर सोमवार की रात लगभग 12 बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान जिले की एसओजी की पूरी टीम व एसओजी प्रभारी तारिक खान भी पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की सुरक्षा में मासूम का शव रात दो बजे गांव लाया गया, जहां मंगलवार को सुबह दस बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता लालजी व ताऊ सरनाम सिंह यादव ने बताया कि हत्यारों ने राधा की बायीं आंख भी निकाल दी थी। सिर पर गंभीर चोटें थीं। सिर की हड्डी टूटने से कुछ हिस्सा बिल्कुल पोला हो गया था। हाथ व पेट के नीचे भी काले-काले पिटाई के निशान बने हुए थे, जो हत्यारों द्वारा मासूम राधा की बेदर्दी से हत्या किये जाने को दर्शा रहे थे। बच्ची की हालत बयान करते हुए दोनों फफक कर रो पड़े। मासूम की हत्या से परिजन बदहवास हैं। मां व इकलौता आठ वर्षीय भाई जानू भी मृतका को याद करके फफक कर रोने लगते हैं। परिजनों में दहशत बनी हुई है। गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक को फोन करने पर फोन एसएसआई नन्हे लाल यादव ने उठाया। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed