फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Injured youth dies at home, wife and brother-in-law accused of murder

Auraiya News: घायल युवक की घर पर मौत, पत्नी व साढू पर हत्या का आरोप

Sat, 09 Aug 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies at home, wife and brother-in-law accused of murder
अयाना। गांव रहटोली निवासी घायल युवक की शनिवार दोपहर घर में मौत हो गई। इधर, पत्नी के कुछ दिन से लापता होने पर परिजन ने मृतक की पत्नी व साढू पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रहटोली निवासी मूरत सिंह ने बताया कि बेटे राहुल (23) की शादी दो साल पहले हुई थी। 21 जुलाई को बेटा अपनी पत्नी के साथ कानपुर देहात के गांव मंगलपुर निवासी अपने साढू की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने गया था। 21 जुलाई को बहू ने फोन कर बेटे को साईं मंदिर औरैया बुलाया। वहां उन्हें बेटा घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। इसी बीच गुरुवार को बहू घर से बिना बताए कहीं चली गईं। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैफई में डॉक्टरों ने बेटे को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इस पर इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए वह बेटे को घर ले आया। यहां शुक्रवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि बेटे की हत्या उसकी पत्नी व साढू ने की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed