{"_id":"628e6cad5351ce4ccb029555","slug":"infectious-patients-started-increasing-due-to-changing-weather-auraiya-news-knp6988477116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने से बढने लगे संक्रामक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने से बढने लगे संक्रामक रोगी
विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-07 ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. रामजी लाल । संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। पहले तो लोग तेज धूप और गर्मी की वजह से बीमार हुए। अब तीन दिन से मौसम में बदलाव के कारण लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग वायरल बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित थे।
50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को करीब 500 मरीज इलाज कराने पहुंचे। ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ रही। मरीजों में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा थे। ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। कुछ को ब्लड की जांच कराने की सलाह दी। करीब 80 से अधिक मरीजों ने ब्लड की जांच कराई।
अन्य मरीजों को दवा लिखी। इस दौरान दवा वितरण केंद्र में भी दवा लेने के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों की भीड़ लगी रही। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल में दिखाने आ रहे हैं। ओपीडी के डॉक्टरों के साथ वह खुद मरीजों को देख रहे है। लोगों को मौसम को देखते हुए खाने, पीने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।