फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   India Fight Dengue App

बचाव के तरीके बताएगा इंडिया फाइट डेंगू ऐप

Sat, 15 Apr 2017 11:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 15 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
India Fight Dengue App
vdzgbdsx - फोटो : Getty Images
 डेंगू से बचाव के तरीके बताने के लिए केंद्र सरकार ने इंडिया फाइट डेंगू ऐप तैयार किया है। ऐप के जरिए मच्छर व लार्वा को मारने के घरेलू टिप्स बताए जाएंगे। इसके अलावा पास के अस्पताल और ब्लड बैंक की भी जानकारी मिलेगी। इस ऐप के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


पिछले सालों में डेंगू ने कहर बरपाया है। इसके चलते डेंगू से बचाव और सावधानियां बरतने के लिए केंद्र सरकार ने ऐप बनाया है। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐप से डेंगू से बचाव की पूरी जानकारी मिल सकेगी। कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में भी सटीक जानकारी मिलेगी। ऐप जीपीएस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल की लोकेशन भी बताएगा। इसके जरिए देश में डेंगू प्रभावित इलाकों की भी जानकारी की जा सकेगी। ऐप में मुन्ना भाई का एनिमेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डेंगू से बचाव का वीडियो भी दिखाएगा। डेंगू को लेकर भ्रांतियाें के बारे में भी ऐप जानकारियां देगा। ऐप से दवाओं के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग लोगों को ऐप के बारे में जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed