फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increase the number of thorns at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए

Wed, 04 Nov 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Increase the number of thorns at purchasing centers
औरैया। जनपद में धान खरीद को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्रय केंद्रों पर एक कांटा हो वहां पर एक और कांटे की व्यवस्था की जाए। जिन क्रय केंद्रों पर ज्यादा खरीद हो रही हो वहां ज्यादा कांटे लगाए जाएं। सभी किसानों को 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए। जिन किसानों को क्रय केंद्र से लौटाया जाए उसकी सूची मोबाइल नंबर सहित क्रय केंद्र पर रहनी चाहिए। सभी क्रय केंद्रों पर कंट्रोल रूम का नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए। टोकन देकर ही किसानों से धान खरीद की जाए। टोकन देते समय सैंपल लिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से धान खरीद की निगरानी करें। यदि निगरानी में जरा भी ढिलाई बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई क्रय केंद्र किसी दिन बंद रखा जाता है तो उसकी सूचना पहले ही उपलब्ध करा दी जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

100 क्विंटल से ऊपर धान बेचने वाले किसानों की सूची हर पांचवें दिन उपलब्ध कराए जाए। मंडियों में कमेटी गठित कर धान की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी अपने स्तर से धान खरीद की निगरानी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed