फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   including three women arrested in cow smuggling

Auraiya News: गो तस्करी में तीन महिला समेत चार राजस्थानी गिरफ्तारी

Mon, 26 Feb 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
including three women arrested in cow smuggling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। दो दिन पूर्व अजीतमल क्षेत्र के मवेशियों को चरा रहे कुछ राजस्थानियों को लेकर ग्रामीणों ने एतराज जताया था। मामले में पुलिस को भी अवगत कराया गया था। पुलिस ने तीन महिला समेत चार राजस्थानियों के विरुद्ध गो तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए लोगों में राजस्थान प्रांत के जनपद अजमेर सदर केकड़ी थाना गांव सूपा निवासी हीरा सिंह, उसकी पत्नी रेखा, फूला देवी व रेखा शामिल रहे। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ गो तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में हीरा ने बताया कि राजस्थान से वह लोग अपने गायों को चराने के बहाने निकलते हैं। आवारा मवेशियों को भी अपने झुंड में शामिल कर लेते।
विज्ञापन

इसके बाद सुनसान जगहों में इन आवारा मवेशियों को वाहनों में लदवाकर कटने के लिए भेज देते। फिलहाल वह 20 गाय व सांड ही एकत्र कर पाए थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इनके विरुद्ध गो तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ककरैया गांव समीप इन्हें पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed