{"_id":"41424f86c893be2de6c8464807ec712d","slug":"in-the-first-phase-47-claimants-assert-the-full-member-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में 47 दावेदारों ने भरे सदस्य जिला पंचायत की दावेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में 47 दावेदारों ने भरे सदस्य जिला पंचायत की दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदस्य जिला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जनबल, बाहुबल और धनबल के समावेश के साथ उम्मीदवारों नामांकन पत्र दाखिल किए। सुबह आठ बजे शाम चार बजे तक जारी रही नामांकन प्रक्रिया में सहार और भाग्यनगर विकास खंड के कुल सात वार्डों से 47 दावेदारों ने परचा दाखिल कर चुनावी मैदान में प्रवेश किया।
प्रथम चरण में शामिल ब्लाक भाग्यनगर की सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड प्रथम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती विमलेश दोहरे पत्नी प्रशांत दोहरे सहित सात दावेदारों ने इस सीट से परचे दाखिल किए। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित भाग्यनगर द्वितीय सीट से भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कठेरिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनावी दावा ठोंका। आज की नामांकन प्रक्रिया में इस वार्ड से कुल नौ उम्मीवारों ने दमखम के साथ परचा दाखिल किए। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित भाग्यनगर तृतीय वार्ड से ललिता देवी दिवाकर ने टिकट न मिलने से खिन्न होकर भाजपा से बागी प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोंकी। इस वार्ड से प्रथम दिन तीन दावेदारों ने परचे दाखिल कराए।
अनुसूचित जाति महिला वर्ग के आरक्षित भाग्यनगर ब्लाक की चतुर्थ सीट से कुल छह उम्मीदवारों ने सादगी के साथ अपने परचे भरे। इसी तरह आज की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सहार ब्लाक की प्रथम सीट से इंडेन गैस एजेंसी याकूबपुर की संचालिका प्रीति दोहरे पुत्री सिपाहीलाल दोहरे पुत्रवधू देवी दयाल दोहरे ने बसपा समर्थित प्रत्याशी के रुप में अपना दावा टोका। इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सहार द्वितीय वार्ड से सपा से जुड़े आदेशचंद्र दुबे पुत्र भगवतीशरण दुबे ने लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल कर जिला पंचायत चुनाव मैदान प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस सीट पर सर्वाधिक 12 नामांकन दाखिल किए गए। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सहार ब्लाक के तृतीय वार्ड पर स्वयं सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर कुल 2 नामांकन हुए। आज की नामांकन प्रक्रिया में नामित रिर्टनिंग आफिसर/ मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्र नाथ चौधरी, सहायक रिर्टनिंग आफिसर/डीएसटीओ एनएच अवस्थी ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।