फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In-laws beat up over demand of Rs 6 lakh in dowry

Auraiya News: दहेज में छह लाख रुपए मांग को लेकर ससुरालियों ने की मारपीट

Thu, 02 Nov 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat up over demand of Rs 6 lakh in dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। अतिरिक्त दहेज में छह लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से लेने पहुंचे माता पिता के साथ भी गाली गलौज की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मैनपुरी जिला निवासी पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के दुर्गा नगर निवासी आरती सिकरवार पुत्री मनमोहन सिंह सेंगर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र औछा के ग्राम उसनीधा निवासी शैलेंद्र सिंह सिकरवार पुत्र जसवंत सिंह के साथ 13 दिसंबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को पति, ससुर, सास व देवर ने पीड़िता से अस्पताल चलाने के लिए छह लाख रुपए पिता से दिलाने की मांग की। जब पीड़िता ने मना किया तो ससुरालियों ने जमकर पीटा। सूचना पर दिबियापुर से माता पिता पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौज की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मैनपुरी निवासी पति शैलेंद्र सिंह सिकरवार, ससुर जसवंत सिंह सिकरवार, सास नीरज देवी, देवर करन सिंह के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed