फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In honor of military school students on selection

सैनिक स्कूल में चयन पर छात्रों का किया सम्मान

Fri, 01 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 01 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
In honor of military school students on selection
छात्रों को सम्मानित करते विद्यालय के प्रबंधक व अन्य । - फोटो : अमर उजाला
बिधूना कस्बे के किड्स गार्डन स्कूल में सैनिक स्कूल में चयनित होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल के पूर्व छात्र विभोर के आईआईटी में 120 वीं रैंक आने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्कूल में हुए कार्यक्रम में सैनिक स्कूल उदयपुर में चयनित होने पर अलंकार शर्मा व सैनिक स्कूल लखनऊ में चयनित होने पर विमलेंद्र प्रजापति को  शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल के पूर्व छात्र विभोर के आईआईटी मेंस परीक्षा में आल इंडिया में 120 वीं रैंक लाने पर प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ऋषि पांडे ने कहा कि वह स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।  इससे स्कूल के बच्चे नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर कालेज स्टाफ ने बच्चों के अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर मंजू पांडे ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए वह भी समय दें। इस मौके पर स्कूल संचालक सुधा पांडे के अलावा अध्यापक अमित शुक्ला, डा.दिनेश, नितीश कुमार समेत अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed