{"_id":"6887c206762e08ae8b0adce1","slug":"in-a-transaction-dispute-the-youth-fired-several-rounds-mother-and-son-got-injured-in-the-stampede-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1206045-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लेनदेन के झगड़े में युवकों ने कई राउंड की फायरिंग, भगदड़ में मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लेनदेन के झगड़े में युवकों ने कई राउंड की फायरिंग, भगदड़ में मां-बेटा घायल
Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के सहायल रोड पर अबावर गांव में सोमवार की शाम परचून विक्रेता का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया।
इसी दौरान बाइकों और कार से आए लोगों ने अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में मची भगदड़ में मां-बेटे घायल हो गए। दहशत में आया परचून विक्रेता दुकान छोड़कर भाग गिया।
सूचना मिलने पर सीओ सिटी अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल कर कुछ लोगों को पकड़कर थाने भिजवाया। वहीं भगदड़ में घायल महिला रेखा देवी व उनके बेटे विवेक को सीएचसी दिबियापुर में भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक अबावर गांव में राहुल बाथम की परचून की दुकान है। यहां उसका पड़ोस के गांव के लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दूसरे गांव से लोग काफी संख्या में बाइकों व कार से आए और अचानक फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
वहीं दुकानदार राहुल ने आरोप लगाया कि दुकान से लोग सामान भी ले गए। आरोपियों ने काफी देर तक हंगामा किया। वहीं लोगों ने विवाद की जड़ शराब बिक्री होना बताया है। उधर, भगदड़ में रेखा देवी पत्नी अरविंद और उनके बेटे को अस्पताल ले जाया गया है।
इस मामले में तहरीर भी पुलिस को दी गई है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच चल रही है। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। भगदड़ में मां-बेटे घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
गांव में उत्पात मचाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।