फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   IMA's patient upset due to strike

आईएमए की हड़ताल से मरीज परेशान

Fri, 11 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
IMA's patient upset due to strike
फोटो 11एयूआरपी06- प्राइवेट क्लीनिक बंद होने पर बीमार बच्चे को लेकर लौटता दंपति। - फोटो : AURAIYA
औरैया। आयुष चिकित्सकों को 58 तरह की सर्जरी की छूट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सकों ने शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल की। हड़ताल के चलते किसी भी प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी संचालित न होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। वहां स्टाफ कम होने के चलते मरीजों को एक घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार की सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक चली। इस हड़ताल को शुरू करने से पहले गुरुवार की देरशाम संगठन की बैठक आयोजित की गई थी। प्राइवेट चिकित्सक डॉ. जीएन अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी सिर्फ सर्जन ही कर सकता है। इसके लिए सर्जन ने काफी अध्ययन और शोध किए होते हैं। लेकिन, जिन लोगों ने कभी सर्जरी की पढ़ाई नहीं की और उन्हें सर्जरी की अनुमति दी जा रही है। जो खतरे से खाली नहीं है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति मरीजों के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन

कहा कि यदि आयुर्वेदिक चिकित्सक सर्जरी करेंगे तो उसके दुष्परिणाम जनता के साथ ही एलोपैथ के डॉक्टरों को भी भुगतना पड़ेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सक की सर्जरी से यदि मरीज गंभीर हुआ तो वह एलोपैथ के चिकित्सक के पास ही जाएगा और समस्या बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों का विश्वास चिकित्सक से उठ जाएगा। कई चिकित्सकों के क्लीनिकों पर ताला पड़ा रहा। वहीं, चिकित्सक के होते हुए भी स्टाफ नेे चिकित्सक के न होने की जानकारी देते हुए मरीजों को लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
आईएमए की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। वहीं, अस्पताल बंद होने के बाद प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिक बंद होने के चलते इमरजेंसी में मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। 50 शय्या अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि शुक्रवार को मरीजों की संख्या 400 के पार रही। डॉ. पीके कटियार व एक अन्य चिकित्सक के भरोसे मरीज रहे। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed