{"_id":"62a8d5f6a0371405fa22f950","slug":"if-wife-did-not-give-money-for-liquor-then-hanged-auraiya-news-knp702378176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो लगाई फांसी
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट में एक युवक को पत्नी ने जब शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो उसने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस ने परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
जनपद इटावा के कस्बा भरथना निवासी सुभाष चंद्र के पुत्र नीलेश कुमार (42) की कुदरकोट में ससुराल है। पत्नी धनदेवी काफी समय से मायके में आठ वर्षीय बेटी दीक्षा के साथ रह रही है। रविवार को पति नीलेश भरथना से कुदरकोट आया था। मंगलवार सुबह पत्नी खेत पर चली गई। बेटी घर पर सो रही थी, इसी बीच पति ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। बेटी सोकर उठी तो उसने पिता को फंदे पर लटका देखा।
उसने पड़ोसियों और खेत में जाकर मां को जानकारी दी। इसी बीच पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची। कुदरकोट चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक शराब का लती था। उसने सुबह शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे पर पत्नी ने इंकार कर दिया। पत्नी ने बताया कि पहले भी वह फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका है। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव मृतक के भाई जगदीश व पत्नी धनदेवी के सुपुर्द किया गया है।