{"_id":"6026bb0c8ebc3ee9631f1f87","slug":"if-the-report-no-return-by-15-it-will-be-done-auraiya-news-knp611491174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
फोटो 12 एयूआरपी 01 - ब्लॉक परिसर में नारेबाजी करते पंचायत सचिव।
- फोटो : AURAIYA
फोटो 12 एयूआरपी 01 - ब्लॉक परिसर में नारेबाजी करते पंचायत सचिव। संवाद
15 तक रिपोर्ट वापस न हुई तो होगा संघर्ष
- शौचालय निर्माण में अनियमितता पर दो सचिवों पर कार्रवाई का विरोध
- ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी समन्वय समिति ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी समन्वय समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दो पंचायत सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराजगी जताई। सचिवों ने कहा कि 15 तक रिपोर्ट वापस न हुई निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस संदर्भ में सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भड़ारीपुर में शौचालय निर्माण में अनियमितता व रिकवरी की धनराशि जमा न करने पर दो पंचायत सचिवों तथा प्रधान के खिलाफ गुरुवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके विरोध में सचिवों ने नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायत भड़ारीपुर में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन व वर्तमान पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना गलत है। धनराशि लाभार्थियों के खाते में डाली गई है। इसके लिए सचिव और प्रधान को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। समिति ने निर्णय लिया है 15 फरवरी तक सचिवों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस न ली गई तो कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। रविंद्र सिंह, पीयूष शुक्ला, विनय यादव, अर्पित यादव, संध्या सिंह, दिव्या दुबे, गजल मिश्रा, घनश्याम मोहन पटेल, अंशुल मिश्रा, राजीव सेंगर मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी
सचिवों ने कहा कि जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में शौचालय पूर्ण नहीं है। इसके लिए केवल सचिव और प्रधान को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई करना गलत है। यदि प्राथमिकी वापस न हुई तो जिले के 116 पंचायत सचिव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।