फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the poles fell due to the storm, there were trees, there was power failure for hours.

आंधी से खंभे गिरे तो कहीं पेड़, घंटों बिजली रही गुल

Mon, 02 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
If the poles fell due to the storm, there were trees, there was power failure for hours.
आंधी से हसुलिया गांव के पास गिरा पेड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। मौसम के बदले रुख ने रविवार रात से चुभती गर्मी से लोगों को राहत के साथ परेशानी भी खड़ी कर दी। आंधी और बूंदाबांदी से कहीं बिजली गुल रही तो कहीं खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। बदले मौसम ने जहां लोगों को राहत दी वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम वैज्ञानिक एक-दो दिन में बारिश की संभावना भी जता रहे हैं। बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर शाम अचानक बदली और तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन भर बदली छाई रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके बाद देर शाम अजीतमल, अछल्दा, कंचौसी और अयाना तहसील क्षेत्र में आई आंधी से कई पेड़ गिरने से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर भीखेपुर पुलिया के पास एक पेड़ आंधी से टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे बिजली का खंभा टूटकर गिरने से रतनीपुर भीखेपुर आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी के कारण दो ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गईं, लेकिन उस पर सवार बाल-बाल बच गए। ककरैया, गंगदासपुर में बिजली का पोल और ग्राम हसुलिया में भी पेड़ गिरने से एक पोल टूटा है। इससे रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई राजवीर सिंह ने बताया कि रात में ही पेट्रोलिंग की गई थी। सोमवार सुबह खंभे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं, अछल्दा, बिधूना क्षेत्र में कई जगह आंधी के कारण बिजली के तार टूट गए और पेड़ भी गिरे। जिससे आपूर्ति बाधित रही। औरैया में भी आंधी के कारण कई वार्ड व मोहल्लों में फाल्ट हुआ।
इससे रात में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि रात में ही फाल्ट ठीक करा दिए गए। आंधी की वजह से कस्बा अयाना व सेंगनपुर क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटने से करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। कंचौसी क्षेत्र के जमौली, कंचौसी, बिहारीपुर, चमरौआ ढिकियापुर में किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसान अपनी फसल सुरक्षित करने में जुट गए।
कई इलाकों में सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। 44 डिग्री तक रहने वाला पारा सोमवार दोपहर चार बजे तक 38 डिग्री पर रहा। अचानक मौसम बदलने से गर्मी से लोगों को निजात जरूर मिली पर किसान चिंतित हैं। कारण है कि गेहूं, जौ आदि फसलें लगभग पक चुकी हैं। अब किसान उनकी कटाई और मड़ाई की तैयारी में हैं। कृषि विज्ञान केंद्र परवाह के मौसम विज्ञानी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिन बदली रहेगी और बूंदाबांदी के साथ पांच मई के बाद बारिश होने के आसार हैं।
खेतों से उड़ा भूसा और गेहूं के गट्ठर
फफूंद। रविवार देर शाम आई तेज आंधी से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। तमाम खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के गट्ठर व भूसा उड़ गया। केशमपुर, सिंदुरिया, जुआ, मुड़ेना, फूटाताल, पसईपुर, दसरौरा, महतेपुर, सिम्हारा के कई खेतों में बूंदाबांदी से खलिहान में जमा कटी फसलें भीग गईं। केशमपुर निवासी किसान अमोल सिंह ने बताया कि उनके एक एकड़ खेत में गेहूं के गट्ठर बंधे रखे थे। आंधी से काफी गट्ठर उड़ कर दूसरे खेतों में चले गए। किसान कमलेश, सूरज प्रसाद आदि ने बताया कि बूंदाबांदी से फसल और भूसा भीग गया है। अब दो से तीन दिन फसल की मड़ाई प्रभावित होगी।

बिजली गिरने से तीन झुलसे
फफूंद। फफूंद कस्बा निवासी अरुण कुमार व मिथुन कस्बे की नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मी हैं। रविवार शाम वह सहदुल्लापुर गोशाला में भूसा लेने ट्रैक्टर चालक प्रमोद निवासी कटरा मनेपुर के साथ गए थे। रास्ते में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली ट्राली पर आ गिरी। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज कराया गया है।

 फंफूद क्षेत्र में आंधी से उड़ी गेहूं की फसल बटोरता किसान। संवाद

फंफूद क्षेत्र में आंधी से उड़ी गेहूं की फसल बटोरता किसान। संवाद- फोटो : AURAIYA

 मौसम की बेरुखी देख खेतों से भूसा हटाता किसान। संवाद

मौसम की बेरुखी देख खेतों से भूसा हटाता किसान। संवाद- फोटो : AURAIYA

 आंधी से खेतों में उड़ कर पहुंचा भूसा। संवाद

आंधी से खेतों में उड़ कर पहुंचा भूसा। संवाद- फोटो : AURAIYA

 मुरादगंज क्षेत्र के बिरुहुनी के पास टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद

मुरादगंज क्षेत्र के बिरुहुनी के पास टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद- फोटो : AURAIYA

 अछल्दा में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

अछल्दा में आंधी से गिरा पेड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed