फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband took the woman along with him by giving an account of three children

तीन बच्चों का वास्ता देकर महिला को मनाकर अपने साथ ले गया पति

Mon, 30 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husband took the woman along with him by giving an account of three children
दिबियापुर (औरैया)। पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने एवं बाद में दुष्कर्म के एक आरोपी को अपना प्रेमी बताकर उसके साथ जाने की जिद पकड़े महिला आखिरकार अपने पति के साथ चली गई। रविवार देर रात तक चली मान मनौव्वल के बाद महिला अपने पति के साथ जाने को राजी हुई।
विज्ञापन

23 दिसंबर को दिबियापुर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया था कि क्षेत्र के ही चार लोगों ने उसे एवं उसके पति को 30 नवंबर को नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। इसके बाद पीड़िता को ले जाकर उसके साथ 40 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया था। किसी प्रकार 10 दिसंबर को आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई तो शिकायत की। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था जब 28 दिसंबर की रात एक बार फिर से महिला गायब हो गई। पति ने इसकी जानकारी दिबियापुर थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

रविवार शाम दिबियापुर थाने पहुंची महिला ने अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को ही प्रेमी बताकर उसके साथ जाने की बात कही थी। इस दौरान महिला की मां, पति एवं अन्य परिजन पति के साथ जाने की गुजारिश करते रहे। परंतु महिला किसी भी सूरत में मानने की तैयार नहीं दिखी थी। बताते हैं कि पति ने अपने तीन बच्चों का वास्ता देकर देर रात महिला को अपने साथ जाने को राजी कर लिया। इस दौरान महिला की मां एवं सास भी महिला की आरजू मिन्नतें करती दिखीं। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि महिला की रजामंदी पर उसे पति के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed