{"_id":"6665e5f0b3f06d62ac0b0818","slug":"husband-mother-in-law-and-father-in-law-accused-in-womans-murder-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113150-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला की हत्या में आरोपी पति, सास व ससुर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला की हत्या में आरोपी पति, सास व ससुर भेजे गए जेल
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बा से सटे असेनी में सड़क किनारे आम के बाग में सात जून को एक महिला का शव पत्तों से ढका मिला था। मृतका के पिता की ओर से ससुरालीजनों पर दर्ज कराए गए दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी पति, सास व ससुर को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
लखनऊ जनपद के चारबाग मोतीनगर निवासी रामशंकर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी बेटी पल्लवी (20) की शादी सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू निवासी सुमित के साथ हुई थी। दोनों के बीच नजदीकी फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जानकारी में आने पर दोनों की शादी करा दी गई थी।
पिछले दिनों बेटी ने दहेज को लेकर ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। वहीं खुद की हत्या कर दिए जाने की आशंका भी जताई थी। इसी बीच सात जून को बेटी का शव असेनी समीप आम के बाग में पड़ा मिला। इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं रविवार को पुलिस ने आरोपी पति सुमित कुमार राठौर, ससुर नरेंद्र कुमार व सास नीरज देवी को दिबियापुर कस्बा के गल्ला मंडी समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन
दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया है। न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।