{"_id":"69f6459a1e14a2c480021767","slug":"husband-jumps-into-a-well-due-to-domestic-trouble-rescue-saves-his-life-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144107-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गृहक्लेश में पति ने कुएं में लगाई छलांग, रेस्क्यू कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गृहक्लेश में पति ने कुएं में लगाई छलांग, रेस्क्यू कर बचाई जान
Sun, 03 May 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 03 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरुहोलिया की मड़ैया में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत पति ने कुएं में छलांग लगा दी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
गांव जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) का शुक्रवार शाम पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर उदयवीर ने शराब के नशे में गांव स्थित कुएं में छलांग लगा दी। शोर मचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुएं में गिरने के कारण युवक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में उसे परिजन के साथ घर भेज दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।