फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband hangs himself after dispute with wife over alcohol

Auraiya News: शराब को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाया

Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband hangs himself after dispute with wife over alcohol
औरैया। दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मंगलवार दोपहर शराब पीने को लेकर एक युवक का पत्नी से विवाद हुआ। गुस्से में आकर युवक ने कमरा अंदर से बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकर निवासी नरेंद्र सिंह (45) के रूप में मृतक की पहचान की गई। परिजनों से की गई पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि युवक का शराब पीने को लेकर पत्नी प्रीति से विवाद हुआ था। गुस्से में आए नरेंद्र ने खुद को कमरे में बंद करके फंदा लगा लिया। खिड़की से देखने पर शव फंदे पर लटका देख सभी को जानकारी हुई। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

---------------------
सीढि़यों से फिसलकर गिरी वृद्धा की मौत
औरैया। हरचंदपुर निवासी माया देवी (65) पत्नी वीरेंद्र कुमार मंगलवार तड़के छत पर पहुंची। झाड़ू से सफाई करने के बाद जीने से नीचे उतर रही थीं। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे आ गिरीं, जिससे उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed