फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   husband brutally murdered in auraiya

यूपी: प्रेमिका के बुलावे पर उसके पति को मारने दौड़ा चला आया प्रेमी, निर्मम हत्या से उठा पर्दा तो सन्न रह गए लोग

Thu, 17 Jun 2021 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 02:55 PM IST
सार

पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है। महिला ने प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कराए जाने की बात कबूली है। 

विज्ञापन
husband brutally murdered in auraiya
पुलिस गिरफ्त में महिला व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में पति की हत्या का एक सनसीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में एक पत्नी ने अपने पति की निर्मम हत्या करा दी। पति की हत्या के लिए प्रेमी ने नोएडा से औरैया तक सफर तय किया।

विज्ञापन


रास्ते भर उसकी फोन पर बात होती रही और घटना को अंजाम देकर वापस लौट गया। गुरुवार को पुलिस ने मामले का राजफाश कर दिया। हत्यारोपित मृतक की पत्नी का आशिक व उसका एक साथी निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


14 जून की सुबह करीब चार बजे लखनपुर-हाईवे के पास सब्जी विक्रेता सुखपाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसका गला व शरीर के कई अंग धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी व उसकी बहन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कराए जाने की बात संतोषी ने कबूली है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को दबोचा गया है। हत्यारोपी रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर है।
 

संतोषी पत्नी दिवंगत सुखपाल निवासी पुर्वा अंतौल थाना अयाना के कहने पर उसने हत्या की थी। 17 जून को दोनों बाइक से नोएडा भागने की फिराक में थे। दोनों को थाना क्षेत्र के लखनपुर स्थित हाईवे से कुछ कदम दूर एक रेस्टोरेंट के पास से पकड़ लिया गया।

एक काली डिस्कवर, एक कीपैड मोबाइल फोन व टूटा हुआ सिम मिला है। जो कि संतोषी के नाम पर रजिस्टर्ड है। रवि की जेब से 315 रुपये, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। रवि और संतोषी ने बताया कि वह दोनों दो वर्ष से नोएडा में नौकरी कर रहे थे।

तभी दोनों के बीच में संबंध बन गए थे। डेढ़ माह पहले संतोषी अपने पति सुखपाल के पास उसके गांव पुर्वा अंतौल आ गयी थी। लगातार रवि के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही दोनों ने मिलकर 13 जून को सुखपाल की हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed