{"_id":"61e1baf50a6d93109c4232bf","slug":"husband-beat-wife-with-partner-gave-triple-talaq-auraiya-news-knp6753424107","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के साथ मारपीट कर पति ने पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के साथ मारपीट कर पति ने पत्नी को दिया तलाक
विज्ञापन
औरैया। अपने दोस्त के साथ ससुराल पहुंचा पति घर में पत्नी को अकेला देख हमलावर हो गया। पत्नी से मारपीट की और उसे तीन बार तलाक बोल दिया। चीख पुकार सुन पड़ोसी पहुंचे तो पति भाग निकला लेकिन दोस्त पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां ने तीन तलाक, मारपीट, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।
औरैया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुहाई निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री मायके में रह रही है। गुरुवार देर शाम इटावा जिले के मोहल्ला करोल निवासी दामाद मोहम्मद जफर अपने साथी नावेद के साथ ससुराल आ पहुंचा। घर पर केवल बेटी थी। दामाद और उसके दोस्त ने मिलकर बेटी के साथ मारपीट व अभद्रता की। विरोध करने पर तीन बार तलाक बोल दिया।
चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसियों ने नावेद को पकड़ लिया, दामाद भाग निकला। महिला ने बताया कि उसकी बेटी नौकरी करती है। ससुराल वाले नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते हुए दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश, मारपीट, तीन तलाक से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।