{"_id":"5aaab2684f1c1b3a058b56bb","slug":"ht-wire-dropped-blown-instrument","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी तार गिरा, उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी तार गिरा, उपकरण फुंके
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एक घर में बिजली बोर्ड से निकलती आग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)।कस्बे के तहसील के सामने गुरुवार की दोपहर एचटी लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई जिससे कई घरों में करंट दौड़ गया। इससे कई घरों में उपकरण फुंक गए। करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
बाबरपुर कस्बे में कई जगह विद्युत लाइन झूल रही है। जिसकी कस्बे के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेकर जिला अधिकारी तक शिकायत भी की लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इन झूलते तारों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई जिसका नतीजा ये रहा है कि गुरुवार को तहसील गेट के सामने एचटी लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। इससे बड़ा हादसा हो गया और कई घरों में रखे उपकरण फुंक गए। हादसे में राजू कुशवाहा की दुकान में लगा इनवर्टर , स्टेपलाइजर और अवनीश के यहां लगी पानी मोटर और अमित सविता की दुकान पर कंप्यूटर आदि समान फुंक गया। पिंकू सक्सेना सहित कई लोग करंट का झटका खाकर घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब छह माह पहले ऐसा ही हादसा एक बार हो चुका है फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं चेते। कस्बावासियों ने नाराजगी जताते हुए बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन