{"_id":"6688361b2a5dbbfe7b001ced","slug":"ht-line-fault-in-rain-power-cut-in-town-for-nine-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114065-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश में एचटी लाइन फाॅल्ट, नौ घंटे गुल रही कस्बे की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश में एचटी लाइन फाॅल्ट, नौ घंटे गुल रही कस्बे की बिजली
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा में हुई झमाझम बारिश के चलते एचटी लाइन में फाॅल्ट हो जाने से आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने रात एक बजे फाॅल्ट खोजने को पेट्रोलिंग शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के चलते फाॅल्ट नहीं खोज सके। इसके चलते रात भर लोग गर्मी में जूझते रहे। सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत ली।
गुरुवार रात लगभग एक बजे झमाझम बारिश शुरू होते ही कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग एक घंटे के बाद बारिश को थम गई, लेकिन बिजली नहीं आई। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। इस पर लोगों ने बिजली केंद्र पर फोन करके आपूर्ति न आने की जानकारी ली। तो बताया गया कि कई बार आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन लाइन नहीं लग पा रही है। बताया कि एचटी लाइन में कहीं फाल्ट हो गया है।
इस पर रात में ही बिजली कर्मचारियों की टीम एचटी लाइन के फाल्ट को खोजने के लिए निकल पड़ी। इस बीच अंधेरा होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी टीम फाॅल्ट नहीं खोज सकी। इसके बाद टीम ने फिर भोर होते ही फाल्ट खोजने में जुट गई। तब जाकर लगभग नौ घंटे बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच लगभग 10 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि फाॅल्ट की वजह से बिजली बाधित हुई थी। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाल कर दी है।