{"_id":"57ec12454f1c1b6809574fbc","slug":"household-burnt-in-a-fire-caused-by-leaking-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज सिलेंडर से लगी आग में गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज सिलेंडर से लगी आग में गृहस्थी जली
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में सैनिक कालोनी के पास कांशीराम कालोनी के एक आवास में लीकेज रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग में गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
कांशीराम कालोनी के आवास नंबर 9/132 में निर्मला देवी पत्नी सुदीश कुमार रहती हैं। आवास में लीकेज गैस सिलेंडर से आग लग गई। लपटें देखकर निर्मला देवी चीखने लगीं। इस पर कालोनी के लोग जमा हो गए। आग से खाद्यान्न, कपड़े, फ्रिज, टीवी, सिलाई मशीन, घड़ी सहित सारा सामान जल गया। दस हजार रुपये राख हो गए। आग बुझाने में निर्मला देवी के हाथ व चेहरा झुलस गया। इनके बेटे राहुल के बाल जल गए। आग लगने की सूचना 100 नंबर पर दी गई। फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी खाक हो चुकी थी।
निर्मला देवी ने बताया कि दो दिन पहले ही गैस एजेंसी से सिलेंडर आया था।
सिलेंडर लीक था। उन्होंने हाकर से सिलेंडर बदलने के लिए कहा था। मामूली लीकेज होने की बात कहते हुए हाकर सिलेंडर नहीं ले गया। चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे घर का पूरा सामान जल गया। कुछ दिनों पहले ही लड़के की शादी हुई थी। दहेज में मिली फ्रिज, टीवी, सिलाई मशीन भी जल गई। निर्मला देवी ने बताया कि अब पुत्री की शादी को लेकर चिंता सता रही है।