फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   House caught fire due to domestic gas cylinder, loss worth lakhs

Auraiya News: घरेलू गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 06 Jun 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to domestic gas cylinder, loss worth lakhs
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर स्थित एक घर में आग की लपटें उठने लगी। परिजनों के अनुसार सिलिंडर लीक होने से घटना बताई जा रही है। वहीं आग से तीन घरों की गृहस्थी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। तीनों भाई घर में ही गोदाम भी बनाए थे।
विज्ञापन


मोहल्ला पटेल नगर निवासी विनोद कुमारी पत्नी स्व. राजेंद्र गुप्ता अपने घर के नीचे वाले भाग में एक कमरे में रहती है। उनका बड़ा बेटा आशुतोष उर्फ शीलू गुप्ता रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए है। पत्नी अर्चना, पुत्र केतन, पुत्री आयुषी के साथ ऊपर वाले भाग में रहता है। दूसरा बेटा आशीष उर्फ कल्लू, जूते चप्पल की दुकान किए है। पत्नी रिंकी, पुत्री लुबी, और छह माह के पुत्र के साथ ऊपर वाले भाग के दूसरी ओर रहता है। छोटा बेटा दीपक किराने की दुकान किए है। अपनी पत्नी पूजा, पुत्र यश, और क्रश के साथ घर के निचले वाले भाग में रहता है।
विज्ञापन

तीनों भाइयों ने घर में ही किराने, रेडीमेड, और जूतों का गोदाम भी बना रखी है। गुरुवार की शाम मां विनोद कुमारी चाय बनाने के लिए अपनी किचन में गई। गैस जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, तभी लीक हो रहे गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। उन्होंने शोर मचाया तो घर में मौजूद आशुतोष सहित अन्य परिजन आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग का विकराल रूप देख परिजन मदद के लिए चिल्लाते हुए घर के बाहर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल आदि चलाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा व पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। वहीं उपजिलाधिकारी राम अवतार ने नगर पंचायत से दो टैंकर पानी भरकर भिजवाए। जिनसे आग बुझाने का प्रयास किया गया। एक अजीतमल सहित औरैया से आई दो दमकल की गाड़ियों में एलएफएम यतींद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुमित, अमित समस्त स्टाफ ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तब तक तीनों भाइयों और मां की गृहस्थी जल चुकी थी। वहीं सभी भाइयों का गोदाम में रखा सामान भी जल चुका था। परिजनों ने बताया की तीन गृहस्थी सहित करीब पचासों लाख का नुकसान हुआ है। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि सिलिंडर लीकेज के चलते आग लगने की बात सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी अजीतमल रामौतार ने बताया की लेखपाल को मौके पर भेजा गया हे आवासीय मकान में आग लगी हे जिसकी रिपोर्ट बनाकर तहसील से भेजी जाएगी जो भी मुयावजा बनेगा पीड़ित को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed