{"_id":"68013c29819c0a2d3c034d90","slug":"hope-for-restart-of-showpiece-tube-well-after-13-years-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124815-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 13 वर्ष से शोपीस नलकूप के फिर से शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 13 वर्ष से शोपीस नलकूप के फिर से शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
एरवाकटरा। सुनने में अटपटा लग सकता है, लेकिन हकीकत है। पिछले 13 वर्ष पहले नलकूप लगा मगर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। पिछले 13 साल से नलकूप शोपीस बना है। इससे 250 बीघा खेती पर असर पड़ रहा है।
अमर उजाला ने इससे जुड़ी खबर को 13 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की आंख खुली। नलकूप विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े नलकूप का मुआयना किया। किसानों से जानकारी ली। जल्द ही नई पाइपलाइन जोड़ने का भरोसा दिया। इससे किसानों को उम्मीद है कि अब अगली फसल में सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरैन के मजरे दीनपुर चंदन राजकीय नलकूप का 12 वर्ष पहले 2012 में रिबोर कराया गया था, लेकिन नई पाइपलाइन नहीं डाली गई। इससे इस नलकूप से जुड़े करीब 250 बीघा फसल प्रभावित होती रही। किसान बराबर इसकी मरम्मत की आवाज उठाते रहे, लेकिन अनसुनी होती रही। धीरे-धीरे करके 13 साल गुजर गए। ऐसे में किसानों की परेशानी और नाराजगी से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 13 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। बाकायदा नलकूप विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच नलकूप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसडीओ नलकूप हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में जेई अरविंद कुमार, नलकूप जिलेदार मदनमोहन सिंह, नलकूप ऑपरेटर भूरेलाल, नलकूप ठेकेदार आदि टीम ने दीनपुर चंदन पहुंचकर नलकूप संख्या 79 का निरीक्षण किया। पाइपलाइन में पानी सप्लाई की समस्या का कारण जाना।
एसडीओ हरगोविंद सिंह ने जेई अरविंद कुमार को नलकूप की नई बोरिंग को नलकूप की पुरानी बोरिंग की पाइप लाइन से जोड़े जाने के लिए इस्टीमेट बनाए जाने के निर्देश दिए। किसानों को भरोसा दिया कि आगामी जून माह से पहले ही पुरानी पाइप लाइन को नई बोरिंग से जुड़वाकर नलकूप का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए दीनपुर चंदन के नलकूप को आगामी योजना में शामिल कराकर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
-- -- -- -- -
किसानों ने अधिकारियों को बताई वजह
गांव पहुंचे नलकूप विभाग के अधिकारियों को किसानों ने बताया कि मजरा दीनपुर चंदन का राजकीय नलकूप संख्या 79 बीजी की बोरिंग करीब 13 वर्ष पूर्व खराब हो गई थी। तब किसानों की शिकायत पर जिम्मेदारों ने पुराने नलकूप से कुछ दूरी पर बोरिंग कराई, लेकिन नए नलकूप की पानी सप्लाई लाइन को पुराने नलकूप की लाइन से नहीं जोड़ा। इससे रिबोर होने के बाद भी करीब 250 बीघा जमीन को पानी नहीं मिल पा रहा है।