{"_id":"66de15979539194710037cc8","slug":"honoring-the-meritorious-students-of-porwal-community-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116310-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पोरवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पोरवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
विज्ञापन
औरैया। श्री पोरवाल सभा के तत्वावधान में रविवार को अभिनंदन एवं स्वागत समारोह हुआ। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समाज के मेधावी छात्रों के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को लेकर समाज लोगों में उत्साह देखने को मिला।
शहर के मोहल्ला होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। साथ ही समाज के सभी व्यक्तियों का शिक्षित होना भी जरूरी है।
पोरवाल सभा के अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने समाज के प्रत्येक युवा को सामाजिक संगठनों से जुड़ने का आह्वान किया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही समाजसेवा व अन्य कार्यों में समाज का नाम रोशन करने वाले समाज के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन अटसू स्वदेश पोरवाल, पूर्व चेयरमैन बाबरपुर मदन पोरवाल, पूर्व चेयरमैन बाबरपुर रानी पोरवाल, संजीव पोरवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कपिल गुप्ता, अनुपम पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, आनंद गुप्ता, आनंद आर्य आदि ने सहयोग प्रदान किया।