फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Honored farewell to transferred DIOS

Auraiya News: स्थानांतरित डीआईओएस को सम्मानित कर दी विदाई

Fri, 05 Jul 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Honored farewell to transferred DIOS
औरैया। पदोन्नति होकर जिले से स्थानांतरित होकर प्रयागराज जाने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक का गुरुवार को कार्यक्रमों के दौरान सम्मानित किया है। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के बाबूओं ने स्थानांतरित जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव को माला पहनाकर सम्मानित कर विदाई देते हुए उनके सहयोग और कार्यकाल की सराहना की। स्थानांतरित डीआईओएस एसपी यादव ने कहा कि उन्हें कार्यालय के साथी कर्मचारियों और शिक्षकों का पूर्ण सहयोग मिला है। इसी का परिणाम है कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से हुआ। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य संजय शुक्ल के अलावा डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, योगेश कुमार यादव, जितेंद्र सिंह राजावत, प्रधानाचार्य अशोक कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------------
सेवानिवृत पर चीफ फार्मासिस्ट सतपाल कटियार को दी गई विदाई

औरैया। शहर स्थित 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें चीफ फार्मासिस्ट से सेवानिवृत्त हुए सतपाल कटियार को सम्मानित कर विदाई दी गई। वहीं मौजूद चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। कार्यक्रम के अवसर पर सीएमएस डॉ. मंजू कटियार, 100 शैया युक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष कुमार, संदीप, जसवंत सिंह आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed