{"_id":"5e6675848ebc3ef3f93120fd","slug":"holi-festival-auraiya-news-knp5495743146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में 1431 स्थानों पर जलाई गई होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में 1431 स्थानों पर जलाई गई होलिका
विज्ञापन
औरैया। जिले के 1431 स्थानों पर सोमवार की रात होलिका दहन हुआ। इस दौरान अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर गश्त करने के साथ अराजकतत्वों पर नजर रखे रहे। मंगलवार को होली रंग खेलने के दौरान कोई गड़बड़ी न कर सके। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पियक्कड़ों व बाइक पर तीन सवारी चलाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सुरक्षा को लेकर जिले भर में 117 क्लस्टर मोबाइल टीमें, पुलिस व पीएसी फोर्स को लगाया गया है।
जिले भर में 1431 स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। लोगों ने गेहूं की बाली, गन्ना, हरा चना (होरा) व गोबर से बनाए गए बल्ले को होलिका की अग्नि में समर्पित कर देश व परिवार की शांति की मनौती मानी। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों में होली जलाने को लेकर होलिका की अग्नि लेने पहुंचे। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।
एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि होलिका दहन वाले सभी के स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर सीओ व एसडीएम ने होलिका दहन कराया। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए 117 क्लस्टर मोबाइल टीमें बनाईं गई थीं, जो लगाकर भ्रमण करती रहीं। एएसपी ने बताया कि मंगलवार को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के इंतजाम सख्त रहेंगे। शराब पीकर उत्पात करने वाले तथा बाइक पर तीन सवारियां बैठकर फर्राटा भरने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में सरकारी कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में 153 गांव और मजरों में 223 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व होलिका दहन के स्थानों पर देखरेख के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी कोतवाली को उपलब्ध करा दी गई है। लोगों से शांति पूर्वक उल्लास से होली का पर्व मनाने की अपील की गई है।