{"_id":"661a538e11ead3e7d7605cbe96c3a898","slug":"hoisted-the-national-flag-with-pride-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी एवं गेल समेत दिबियापुर के सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों कर्मचारियों ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर देश में अमन एवं शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
एनटीपीसी में महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। एजीएम पी श्रीधर, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट एसके झा समेत विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एमके शर्मा ने किया।
विज्ञापन
गेल में महाप्रबंधक एमआर मेश्राम ने मार्च पास्ट की सलामी ली। कहा कि गेल पाता में चल रहे दूसरे फेज के प्रोजेक्ट की कमीशनिंग मार्च तक कराना हमारी प्राथमिकता है।
महाप्रबंधक पी मुरुगेशन, संजीव मेधी, गेल डीएवी प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत आदि मौजूद रहे। गेल विहार में गेल कंप्रेसर स्टेशन प्रभारी अधिकारी एन गंगोपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।
नगर पंचायत दिबियापुर में अध्यक्ष श्रीमती शीला गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय, सभासद व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा राठौर ने ध्वजारोहण किया।