फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hinduwadi sanghthan anger against administration

जिला प्रशासन की कार्यशैली पर हिंदूवादी संगठनों उठाए सवाल

Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
hinduwadi sanghthan anger against administration
औरैया। हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें देवकली और मंगला काली मंदिर से प्रशासनिक नियंत्रण हटाने की मांग की। इसके साथ ट्रस्ट की राशि से औरैया रत्न पुरस्कार दिए जाने के निर्णय का भी विरोध किया। सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित लॉज में हुई बैठक में विहिप, बजरंगदल, हिंदू युवा वाहिनी व रुद्र पीठ के पदाधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने मंदिरों का प्रबंधन सरकारी कर्मचारियों के अधीन किए जाने का विरोध किया। कहा कि मंदिर पर न ही स्थायी पुजारी है और न ही संरक्षण की व्यवस्था। बोली लगाकर देवकली मंदिर को निजी क्षेत्र की एक कंपनी के मुखौटा ट्रस्ट को नीलाम कर दिया गया। मंदिर की गोशाला में गाय दयनीय दशा में हैं। लेकिन प्रशासन को उनकी फिक्र नहीं है। प्रशासन ट्रस्ट पार्किंग और अन्य मदों से पैसा कमाने में लगा है। मंदिर की सुविधाओं में कटौती होती जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देवकली और मंगला काली मंदिरों को प्रशासनिक नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग की है। बैठक में विहिप प्रांत सह मंत्री अनिल दीक्षित, बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष चौबे, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी प्रदीप सेंगर, रुद्र पीठ संस्थापक आरती नंदन तिवारी, हिंदू नेता नीरज चौधरी, जितेंद्र बाल्मीकि, पारस मिश्रा, बजरंगी शिवा राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed