{"_id":"673a3401ea3868b63c0d6abb","slug":"high-gauge-broken-due-to-collision-with-dcm-jammed-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118919-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईटगेज, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईटगेज, लगा जाम
विज्ञापन
औरैया। यमुना पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए लगे हाईटगेज में रविवार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसके टूटकर सड़क पर गिरने से मौके पर जाम की स्थिति बनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों की मदद से हाईटगेज को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।
जालौन मार्ग पर स्थित यमुना नदी का पुल जर्जर हालत में जा पहुंचा है। इस पर बड़े वाहनों की रोक लगाई गई। बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की ओर से हाईटगेज लगाया गया है। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे औरैया से जालौन की ओर जा रहे डीसीएम की टक्कर से हाईटगेज टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे जाम लगने लगा।
हाईटगेज से देवकली चौकी तक पहुंचे जाम को देख चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम में फंसे वाहन चालकों की मदद से सड़क पर पड़े हाईटगेज को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची ने जाम हटावाया।