फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hello I am calling commissioner, your problem is solved...

Auraiya News: हैलो! मै कमिश्रर बोल रहा हूं, आपकी समस्या का समाधान हुआ...

Tue, 29 Nov 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hello I am calling commissioner, your problem is solved...
औरैया। एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जिले में पहुंचे कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने आईजीआरएस की हकीकत परखी। पीड़ितों को फोन कर उन्हें बताया कि वह कमिश्नर बोल रहे हैं और पूछा कि क्या उनकी शिकायतों का समाधान हुआ...। नकारात्मक जवाब मिलने पर अफसरों को जमकर फटकारा। विकास कार्यों का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्रर ने कलक्ट्रेट परिसर में सभी दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिधूना निवासी सेवानिवृत्त फौजी महेंद्र पाल से आईजीआरएस पोर्टल पर उनकी दर्ज शिकायत के संबंध में फोन पर बात की। समाधान के विषय में पूछा तो उन्होंने सुनवाई न होने की बात बताई। इससे खफा कमिश्नर ने शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

डीएम पीसी श्रीवास्तव को एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अभिलेखागार, नजारत विभाग सहित अन्य विभागों निरीक्षण कर सभी दस्तावेजों को संबंधित पोर्टल पर आनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य खामियों को दूर करने के बात कही। इस दौरान एसपी चारू निगम, एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह, एडीएम न्यायिक अब्दुल बासित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 1359 ग्राम समाज की जमीनें हैं। इसमें तलाब, पोखर, झील सहित अन्य भूमि शामिल हैं। ज्यादातर जमीनों पर कब्जे आदि हो चुके हैं। इस पर कमिश्नर ने भूमि को कब्जा मुक्त करने के साथ कब्जेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

तुर्कीपुर स्थित सरकारी स्कूल का दौरा कर बच्चों के बनाए गए मॉडल को देख उनका उत्साहवर्धन किया। वृद्धाश्रम पहुंच कर बुजुर्गों का हाल जाना। इस बीच अगरबत्ती और मूंग दाल की बड़ी बनाने वाली महिलाओं से मिल कर कार्य में आने वाली खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed