{"_id":"64c54df32177f025b3050490","slug":"height-gauge-sunk-ambulance-had-to-travel-10-km-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1166-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाइटगेज धंसा, एंबुलेंस को काटना पड़ता 10 किमी का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाइटगेज धंसा, एंबुलेंस को काटना पड़ता 10 किमी का चक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित जर्जर नहर पुल पर लगाए गए हाइट गेज बरसात के कारण धंस गए हैं। इससे एंबुलेंस का आवागमन बंद हो गया है। एंबुलेंस लगभग 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर दिबियापुर सीएचसी पहुंच रही हैं। जाम में फंसने के कारण 10 किलोमीटर की दूरी लगभग एक घंटे में तय हो पाती है।
24 जुलाई को 168 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल पर बड़े और भारी वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए हाइट गेज लगाए गए थे। हाइट गेज के लिए खोदे गए गड्ढों में बरसात का पानी चले जाने से हाइट गेज धंस गया है। एंबुलेंस चालक बताते हैं कि दो दिन से उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों हाइट गेज धंसने के कारण अब एंबुलेंस नहीं निकल पा रही हैं।
नहर पार बेला रोड एवं सहायल रोड पर स्थित गांवों से बीमार व्यक्तियों को दिबियापुर सीएचसी तक लाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वैकल्पिक मार्ग पर बड़े वाहनों के जाम के कारण दस किलोमीटर दूरी एक घंटे में तय हो पाती है। पिछले दो दिनों से यह समस्या आ रही है। एंबुलेंस चालकों का कहना है कि हाइट गेज की ऊंचाई दोबारा बढ़ा दी जाए। बता दें कि एंबुलेंस आसानी से निकलने के लिए ही पुल पर लगे हाइट गेज की ऊंचाई आठ के स्थान पर नौ फुट की गई थी। इस संबंध में अवर अभियंता शैलेंद्र का कहना है कि रविवार को हाइट गेज की ऊंचाई दोबारा बढ़ा दी जाएगी।