{"_id":"6a762866ba2ddbed2f0a7cc7","slug":"heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-for-two-days-due-to-the-second-monday-of-sawan-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149494-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर दो दिन शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर दो दिन शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
औरैया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर और आसपास के इलाकों में रूट डायवर्जन लागू तैयार किया है। यह व्यवस्था नौ अगस्त की शाम छह बजे से लेकर 11 अगस्त की रात तक प्रभावी रहेगी।
जालौन से औरैया आने वाले भारी वाहन अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य को जाएंगे। कन्नौज-छिबरामऊ से एरवाकटरा आने वाले वाहन सौरिख कट से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे। इटावा के ऊसरहार से एरवाकटरा आने वाले वाहन उमरैन पुल के नीचे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड होते हुए भरथना, इटावा के रास्ते जाएंगे।
इटावा-ऊसरहार से लखनऊ-कानपुर जाने वाले वाहन उमरैन पुल के नीचे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड और वाया सौरिख कट होते हुए आगे बढ़ेंगे।
कानपुर देहात से याकूबपुर-बेला आने वाले वाहन रसूलाबाद चौराहा से वाया झींझक होते हुए कानपुर-इटावा हाईवे से गुजरेंगे। कंचौसी से औरैया आने वाले वाहन झींझक होते हुए हाईवे का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
इटावा से औरैया आने वाले वाहन कुदरकोट कट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जाएंगे।
जालौन चौराहा से डायवर्ट होकर हाईवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते व दिबियापुर जाने वाले वाहन बेला तिराहा से रसूलाबाद के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। शहर के किसी भी चौराहे या तिराहे से भीतर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
देवकली चौराहा से मंदिर की ओर भारी वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन केवल दर्शनार्थियों के वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और पिकअप आदि को जाने की अनुमति दी गई है।