{"_id":"66c39600441f90b91b0bdf67","slug":"heavy-traffic-jam-after-opening-of-crossing-trains-stopped-at-outer-crossing-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115622-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्राॅसिंग खुलने पर लगा भीषण जाम, आउटर पर रोकी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्राॅसिंग खुलने पर लगा भीषण जाम, आउटर पर रोकी ट्रेनें
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा के 13बी क्रॉसिंग पर सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे फाटक खुलते ही आने-जाने वाले लोग जाम में बुरी तरह फंस गए।
जाम की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामस्वरूप और शशिपाल ने कमान संभाली और जाम खुलवाने में जुट गए। जाम लगने से क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी। इससे कानपुर से इटावा की तरफ जा रही मालगाड़ी व इटावा से कानपुर की तरफ जा रही गोमती एक्सप्रेस को आउटर पर ही 10 मिनट तक रोक दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग सात बजे फाटक बंद कराया और लोगों वाहनोंका आवागमन रुकवाया। तब ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। उसके बाद 7 बजकर 10 मिनट पर फाटक खोला गया, लेकिन इस दौरान लंबे जाम के कारण लोगों को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।