फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heavy rain overnight causes waterlogging in many places

Fatehpur News: रातभर झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव

Sat, 21 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain overnight causes waterlogging in many places
बिंदकी बस स्टॉप के पास सड़क पर भरा पानी। - फोटो : बिंदकी बस स्टॉप के पास सड़क पर भरा पानी।
फतेहपुर। गुरुवार रातभर हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। भीषण बारिश से नगर पालिका की साफ-सफाई की भी पोल खुल गई। कई सड़कों के साथ आबादी के मध्य सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीओ सिटी कार्यालय के सामने अभी भी घुटनों तक पानी भरा है। उधर, अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिन किसानों ने मई के अंत में धान नर्सरी डाली है, उनकी धान की रोपाई भी बारिश ने आसान कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश ने रात मेंं भीषण रूप धारण कर लिया। पूरी रात हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बाकरगंज और ज्वालागंज मोहल्लों में घुटने तक पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी रोड, विद्यार्थी चौराहे में पानी भर गया। बिंदकी बस स्टॉप, सीओ सिटी कार्यालय के सामने और गंगा नगर में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। नगर पालिका की टीमें जलनिकासी में जुटी हैं। जलभराव से पूरा शहर प्रभावित है।
सिविल लाइन, गढ़ीवा, दक्षिणी गौतम नगर, गंगानगर कॉलोनी, राधानगर नई बस्ती, पीरनपुर, अयोध्या कुटी मोहल्ला समेत पूरे शहर की आबादी जलभराव से प्रभावित है।

उधर, पहली मानसूनी बारिश से किसान खुश हैं। पूरे जिले में हुई झमाझम बारिश से अगरती धान की रोपाई शुरू होगी। हालांकि, धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद पहले किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है। यह बारिश ऐसे किसानों के लिए अमृत समान है।
अगर अब बारिश नहीं हुई तो शनिवार से किसान खेतों की जुताई शुरू करा सकते हैं। असिंचित क्षेत्रों में ज्वार, बाजरा, अरहर की फसल की बुआई के लिए यह बारिश पर्याप्त है।


अंडरपास में भरा पानी
फतेहपुर। बांदा-टांडा मार्ग पर बने अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। शहर सीमा के किनारे बने इस अंडरपास में अगर शुक्रवार रात बारिश हुई तो दो पहिया वाहनों का जलभराव से आवागमन प्रभावित हो सकता है। पहली ही बारिश में घुटने के ऊपर तक पानी भर गया।



किसी भी शहर में अच्छी बारिश होने पर जलभराव की समस्या पैदा होती है। धीरे-धीरे पानी निकलेगा। सड़कों पर जलभराव का दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि जल निगम ने नाले बनाते समय जलनिकासी के लिए पाइप नहीं लगाए हैं। इससे पानी नाले में पहुंचने के बजाय सड़क पर भर रहा है। इसके लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका
23 तक है ऑरेंज अलर्ट
फतेहपुर। जनपद में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने 23 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें अभी एक दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।
गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हुई। पूरे जनपद में नौ मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार तक तेज बारिश हो सकती है। मानसून का असर अब लगातार दिखेगा। 23 जून तक ऑरेंज अलर्ट है। किसान अब धान की फसल तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed