{"_id":"6a1c7be3f1cf615b680486dc","slug":"heavy-rain-accompanied-by-thunder-and-lightning-flooding-the-streets-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145858-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज आंधी और गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश, गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज आंधी और गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश, गलियों में भरा पानी
Sun, 31 May 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 31 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01 शहर के दर्शन महाविद्यालय के सामने उड़ा पड़ा टीन। संवाद
औरैया। जिले में रविवार शाम होते ही मौसम बदल गया। करीब साढ़े सात बजे आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर की गलियों में बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया। वहीं तेज आंधी के चलते कई गांवों में बिजली गुल हो गई।
पिछले तीन दिनों की तरह रविवार शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में जहां धूप रही तो शाम को बादल छा गए। देर शाम आंधी-तूफान व बिजली की गरज के बीच शहर, अजीतमल और अयाना सहित अन्य क्षेत्र में खूब बारिश हुई। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वहीं शहर की बाजार में कई दुकानों के टिनशेड भी तहस-नहस हो गए।
रात तक फफूंद, बेला, दिबियापुर, अछल्दा, कंंचौसी, सहार समेत कई स्थानों पर बारिश होती रही। शहर के दिबियापुर रोड पर गांव बिरिया के पास बीच रोड पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि आंधी के बाद बिजली काट दी गई थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। बिजली निगम के कर्मियों ने रात में ही लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा अजीतमल क्षेत्र में भागवत कथा पंडाल का टेंट उड़ गया। गनीमत रही कि आंधी के पहले लोगों को वहां से हटा दिया गया था। वहीं शहर के दर्शन महाविद्यालय के पास सड़क किनारे पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। शहर की बिजली व्यवस्था रात साढ़े नौ बजे बहाल हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही।