फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heat shows its ferocity, temperature reaches 40 degrees

Auraiya News: गर्मी ने दिखाए तेवर, तापमान 40 डिग्री

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heat shows its ferocity, temperature reaches 40 degrees
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां । - फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां ।
औरैया/बिधूना। रविवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सुबह से ही चटक धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान औरैया शहर में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुए परिवर्तन के बाद रविवार से भीषण गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर होते ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस दौरान शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। आती-जाती बिजली दिनभर लोगों को परेशान करती रही। भीषण गर्मी के चलते बिजली जाने पर लोगों को घरों के बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना में भी धूप के तेवर तल्ख रहे। प्यास बुझाने के लिए लोगों ने शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थों का सहारा लिया। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. रामपलट के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम पारा 29 रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 30 डिग्री व बुधवार तक अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed